फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मनचाहे ढाबों पर नहीं रोक सकेंगे रोडवेज बस, चालक-परिचालक को मिले ये निर्देश

Fri, 31 May 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रोडवेज बसों के चालक और परिचालक अपनी मर्जी से मनचाहे ढाबों पर बसों को रोक देते हैं। जहां यात्रियों से खाद्य पदार्थों का मनमाना शुल्क वसूला जाता है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने निर्देश दिए हैं कि मनचाहे ढाबे पर बस रोकी तो चालक-परिचालकों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
रोडवेज बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा परिवहन निगम की बसों को चालक-परिचालक मनचाहे ढाबे पर रोक देते हैं। अब ऐसे चालक-परिचालक के खिलाफ परिवहन निगम कार्रवाई करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रवर्तन टीम को ऐसी बसों की लिस्ट बनाने के निर्देश दिए हैं। परिवहन निगम ने प्रत्येक मार्ग पर ढाबे अधिकृत किए हैं। यहां चालक-परिचालक के साथ यात्री भी भोजन करते हैं। अनुबंधित ढाबा स्वामी परिवहन निगम को इसकी एवज में शुल्क अदा करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि अधिकांश चालक अपनी सेटिंग वाले ढाबों पर बस रोकते हैं। यहां ढाबा स्वामी मनमाने शुल्क पर यात्रियों को खाद्य पदार्थ देते हैं। चूंकि बस लंबी दूरी वाली होती है और अन्य किसी स्थान पर रुकती नहीं तो यात्रियों को मजबूरन महंगे दामों पर खाद्य पदार्थ खरीदना पड़ता है।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद मुख्यालय ने क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर ऐसे बस चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि परिवहन निगम के अधिकृत ढाबों पर ही बस रोकने के निर्देश हैं। ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


ढाबा स्वामी से मिलता है कमीशन
परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि चालक-परिचालक जिन ढाबों पर बसों को रोकते हैं, वहां पर उनको कमीशन मिलता है। अनुबंधित ढाबे पर निगम की ओर से तय रेट के हिसाब से यात्रियों को भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ बेचे जाते हैं। यहां उन्हें स्वयं के खाने का भुगतान भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें