ईदगाह बस स्टैंड से आगरा से जयपुर, भरतपुर, धौलपुर, अजमेर, करौली, ग्वालियर, झांसी, मुरैना के लिए बसें संचालित होंगी। इसके अलावा मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर संचालित होने वाली बसें भी लगातार चलेंगी।
छुट्टी निरस्त, प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा
रोडवेज के नियमित और संविदा कर्मचारियों को लगातार 10 दिन तक ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन भत्ता भी दिया जाएगा। एकमुश्त दस दिन ड्यूटी करने पर 1200 रुपये व नौ दिन ड्यूटी करने पर एक हजार का भत्ता मिलेगा। चालक, परिचालकों को किलोमीटर संचालन के औसत से भत्ता दिया जाएगा। अनुबंधित बसों के चालक भी इस दौरान अवकाश नहीं कर सकेंगे।
बसों की मरम्मत की गई
आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक अनुराज यादव ने कहा कि परिक्षेत्र की सभी बसों को दिवाली से पहले कार्यशालाओं में दुरुस्त करा लिया गया है। इनकी आवश्यक मरम्मत कराने के बाद रूटों पर भेजा जा रहा है। अधिकांश परिचालकों को मैनुअल टिकट की जगह ईटीएम दी जा रही हैं, ताकि वह आसानी से यात्रियों के टिकट बना सकें।