फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट पुनर्परीक्षा के लिए बढ़ेंगे रोडवेज बसों के फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश पुनर्परीक्षा (नीट-यूजी) के लिए रोडवेज ने विशेष व्यवस्था की है। जिस रूट पर जरूरत होगी, वहां बसें चलाई जाएंगी। अन्य रूटों से हटाकर करीब 200 बसों को लगाया जाएगा। फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन मार्गों पर अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां ज्यादा बसें लगाई जाएंगी। आईएसबीटी, फाउंड्रीनगर सेटेलाइट, ईदगाह और बिजलीघर बस स्टेशन पर अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी बस स्टेशनों पर हेल्प डेस्क, टी-स्टॉल, वाटर कूलर और खान-पान की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें