ताजमहल पर बुधवार को भीषण गर्मी और तेज धून से बचने के लिए चुन्नी ओढ़े हुई महिला पर्यटक। संवाद
आगरा। पिछले कुछ दिनों से तपिश और गर्मी से राहत देने के बाद मौसम ने फिर करवट लेनी शुरू कर दी है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले सप्ताह में फिर से पारा बढ़ने के साथ लू चलने का अनुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने अगले दो दिन तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही 20 से फिर लू चलने की चेतावनी जारी की है।