पिनाहट। कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर पहुंच गया है। करीब एक करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस बस स्टैंड का सोमवार को बाह विधायक पक्षालिका सिंह भदावर ने निरीक्षण किया।
विधायक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान संतोष गहलोत, लालू भदौरिया, रविंद्र परिहार, प्रेम सिंह, लाल सिंह परिहार, लवकुश बघेल, गौरव परिहार आदि मौजूद रहे।