बाह। भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि गोशालाओं की दुर्दशा दूर किए जाने, बटेश्वर के मोक्षधाम का जीर्णोद्धार औक शराब के अनाधिकृत ठेकों के संचालन को बंद किए जाने, स्कूल-कॉलेजों में एनसीईआरटी की पुस्तकों से पढ़ाए जाने आदि मांगों के संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रहनकला के कार्यक्रम में ज्ञापन दिया जाना था। इसके ऐलान के कुछ घंटे बाद ही प्रभारी निरीक्षक बाह ने भानु प्रताप सिंह चौहान को नोटिस थमा दिया। इसमें कहा गया है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कोई भी असंवैधानिक कृत्य या प्रदर्शन किए जाने, निजी या सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने एवं कानून व्यवस्था के भंग होने की स्थिति उत्पन्न होने पर खुद एवं सहयोगी जिम्मेदार होंगे।