फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा के लिए रोडवेज ने शुरु की बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज द्वारा सिढ़पुरा के यात्रियों की दिक्कतें देखते हुए बस सेवा शुरू की है, जिससे शाम को जिला मुख्यालय से सिढ़पुरा जाने वाले यात्रियों राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के लिए शाम को कोई भी रोडवेज बस सेवा नहीं थी, जिसको लेकर काफी समय लोगों के द्वारा देर शाम को रोडवेज की बस सेवा शुरू किए जाने की मांग की जा रही थी। वहीं, सुबह जनपद मुख्यालय व अन्य नगरों में ड्यूटी करने जाने के लिए भी बस सेवा नहीं होने से दिक्कतें हो रही थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए रोडवेज द्वारा कासगंज डिपो की बस सेवा सिढ़पुरा के लिए शुरू की गई है।
कासगंज बस स्टैंड से बस देर शाम पांच बजे से सिढ़पुरा के लिए रवाना होगा, जिससे शाम को सिढ़पुरा जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके बाद रात्रि में वहीं विश्राम रहेगा। सुबह आठ बजे बस सिढ़पुरा से अलीगढ़ के लिए वाया कासगंज रवाना होगा। इससे सुबह के समय जिला मुख्यालय पर ड्यूटी आने वाले यात्रियों और दूसरों नगरों में व्यापार अन्य कार्यों से जाने वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सेवा शुरू होने से लोगों ने जताया हर्ष
सिढ़पुरा। नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल मिश्रा गुट शम्मी कपूर गुप्ता ने कहा कि बस के संचालन से लोगों को लाभ मिलेगा। इससे व्यापारियों, नौकरी पेशा एवं कोर्ट-कचहरी जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। कासगंज से सिढ़पुरा के लिए शाम को कोई रोडवेज बस नहीं थी। जिससे डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। नई बस सेवा शुरू होने पर नगर अध्यक्ष व्यापार मंडल कंछल गुट विशाल बाबू गुप्ता, रवीश गुप्ता मिक्की, डॉ. यादवेंद्र, वेद प्रकाश गुप्ता, रामजी लाल, जमुना सहाय शाक्य, श्रीपाल सिंह शाक्य, आर्यन राठौर, संजली गुप्ता, संदीप गुप्ता, अमित गुप्ता, निधि वर्मा, गौरव गुप्ता, दिलीप श्रीवास्तव, मोनू श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें