फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली के लिए दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी इतनी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व के नजदीक आते ही दिल्ली से आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ने लगी है। दीपोत्सव पर्व के लिए रोडवेज विभाग ने भी अपनी तैयारियां की हैं। दिल्ली रूट पर 50 बसों को रवाना किया जाएगा। 25 अक्तूबर से 3 नवंबर तक के लिए विभाग ने विशेष तैयारियां की है। जिससे दीपोत्सव पर्व मनाने के लिए आने वाले नौकरी पेशा यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

डिपो पर 66 निगम की और 22 अनुबंधित हैं। इस तरह से डिपो का बेड़ा 88 बसों का हैं। दीपोत्सव पर्व को ध्यान में रखते हुए इन बसों में से 50 बसों को से दिल्ली रूट पर लगा दिया जाएगा। जिससे पर्व मनाने के लिए आने वाले यात्रियों को परेशानियां का सामना नहीं करना होगा। डिपो पर शेष बसों को लोकल रूटों पर लगाया हैं। इन बसों में अधिकांश बसें आगरा, बदायूं, बरेली मार्ग के लिए संचालित की जाएंगी। जिससे यहां जाने वाले यात्रियों को दिक्कतें न हों। बसो के दिल्ली रूट पर लगाने से जो कमी लोकल रुटों पर होगी उसको बसों के फेरों को बढ़ाकर पूरा किया जाएगा। जिससे यात्रियों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना होगा।
रोडवेज कर्मियों को मिलेगा प्रोत्साहन
कासगंज। दीपोत्सव पर्व पर परिवहन विभाग के द्वारा रोडवेज कर्मियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की गई है। बसों को 25 अक्तूबर से दस दिनों तक प्रतिदिन 300 किलोमीटर संचालित करने पर 4000 रुपये की एक मुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। संविदा चालक एवं परिचालकों को निर्धारित मानकों से अतिरिक्त बसों के संचालन पर 55 पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त दिया जाएगा। वहीं वर्कशॉप कर्मियों को 10 दिनों तक कार्य करने पर 1200 रुपये एवं नौ तक काम करने पर 1000 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के अनुसार मार्गों पर किया जाएगा। दीपोत्सव पर्व के चलते कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। केवल विषम परिस्थतियों में ही अवकाश मिलेगा। ब्रजेश कुमार, डिपो प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें