आरोप है कि कार सवारों ने सिरसागंज में अपने साथियों से बस को घेरने के लिए कहा। रोडवेज बस चालक जब फिरोजाबाद से बस लेकर सिरसागंज के कठफोरी टोल प्लाजा के निकट पहुंचा। कठफोरी टोल से पहले विभागीय चेकिंग के दौरान बस रुकी थी। तभी वहां कुछ बाइक सवार पहुंच गए और उन्होंने बस से चालक को खींच लिया।
ये भी पढ़ें: हादसाः यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती कार में लगी आग, जिन्दा जलकर चालक की दर्दनाक मौत
बस चालक के साथ बाइक सवारों ने मारपीट कर दी। हमलावरों ने बस चालक पर फायर कर दिया। गोली चालक के पीठ से रगड़ते हुए निकल गई। इस घटना के बाद हाईवे पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।