फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: महाकुंभ भेजी गईं 125 बसें, दिल्ली-एटा समेत इन मार्गों पर यात्रियों को उठानी पड़ रही दिक्कत

Thu, 13 Feb 2025 12:02 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

महाकुंभ में अमृत स्नान पर उमड़ने वाली भीड़ की आशंका के चलते आगरा मंडल से 125 बसों को फिर से इस रूट पर लगा दिया गया। इसके चलते आगरा से दिल्ली, एटा, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली आदि रूट पर बसों की संख्या कम हो गई।
विज्ञापन
रोडवेस बस अड्डे पर रहा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग ने फिर से प्रयागराज में महाकुंभ के लिए 125 बसें भेजी हैं। इसकी वजह से आगरा से दिल्ली सहित अन्य मार्गों पर जाने वाले यात्रियों को बस नहीं मिल रही हैं। उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसें ना मिलने पर यात्री प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ के लिए आगरा मंडल से 320 बसों को भेजा गया था। जिनमें से करीब 75 फीसदी बसें आठ फरवरी तक वापस आ गईं। वहीं माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में अमृत स्नान पर उमड़ने वाली भीड़ की आशंका के चलते आगरा मंडल से 125 बसों को फिर से इस रूट पर लगा दिया गया। जिसके चलते आगरा से दिल्ली, एटा, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली आदि रूट पर बसों की संख्या कम हो गई।

बसों की संख्या कम होने के चलते यात्रियों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने का संकट खड़ा हो गया है। उन्हें अब प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। प्राइवेट वाहन वाले यात्रियों से ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। 
विज्ञापन


रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल का कहना है कि कुंभ में भेजी गईं अधिकतर बसें वसंत पंचमी के बाद वापस आ गई थीं। माघ पूर्णिमा के लिए 125 बसों को फिर से लगाया गया। इनके इसी सप्ताह लाैटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें