एक बच्चे के साथ दो अन्य बच्चियों ने भी लिया जन्म
अब मथुरा से लखनऊ पहुंचने में ज्यादा वक्त बर्बाद नहीं होगा। यहां से राजधानी करीब पांच घंटे पहुंच सकेंगे। दरअसल, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस जल्द ही चलने लगेंगी।
अभी तक मथुरा से लखनऊ तक जो बसें दौड़ रहीं थीं, उनका रूट आगरा, टूंडला, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव होकर लखनऊ का था। अब आगरा और फिर एक्सप्रेसवे से सीधे लखनऊ तक बस चलेंगी।
मथुरा डिपो की आठ बसों को एक्सप्रेसवे होकर दौड़ाने का परमिट मिल गया है। मथुरा से लखनऊ तक का 460 किलोमीटर का जो सफर 10 घंटे में तय होता था अब वह पांच घंटे में पूरा होगा।