टाउनशिप के रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों को हटाने के लिए अधिशासी अभियंता को विद्युत विभाग से समन्वय करने को कहा गया है। साथ ही, अगले 10 दिनों के भीतर टाउनशिप की चहारदीवारी का डिजाइन फाइनल कर निर्माण शुरू करने की डेडलाइन तय की गई है। समीक्षा बैठकों में अब ईपीसी एजेंसी के मैनेजर और एमडी की उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई है।
यह है जीएसबी की खासियत
जीएसबी सड़क के निर्माण में सबग्रेड (मिट्टी) के ठीक ऊपर स्थित होती है। इसमें प्राकृतिक रेत, बजरी, या कुचले हुए पत्थर का उपयोग किया जाता है। भारी यातायात के भार को निचली मिट्टी की परत पर फैलाकर सड़क को धंसने से बचाती है। पानी के रिसाव को रोकता है और जल निकासी परत के रूप में काम करता है, जिससे सड़क में गड्ढे नहीं बनते। ऊपरी परतों के लिए एक स्थिर आधार प्रदान करती है। इसकी मोटाई 150 मिमी या उससे अधिक रखी जाती है।
आज से शुरू होगी सेक्टर 8 में बुकिंग
अटलपुरम टाउनशिप में करीब 1400 भूखंड हैं। सेक्टर 1 से 7 तक करीब 500 भूखंड बिक चुके हैं। सेक्टर 8 में भूखंडों की बिक्री के लिए शुक्रवार से बुकिंग शुरू होगी। मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप पंजीकरण की शुरुआत करेंगे।
अटलपुरम की ये हैं खासियत
इनर रिंग रोड के पास विकसित की हो रही इस टाउनशिप से यमुना एक्सप्रेस-वे और लखनऊ एक्सप्रेस-वे की कनेक्टिविटी आसान होगी।
यहां अंडरग्राउंड वायरिंग, चौड़ी सड़कें और आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम प्रस्तावित है।
योजना का एक बड़ा हिस्सा उद्यानों और हरित पट्टी के लिए आरक्षित रखा गया है, ताकि यह इको-फ्रेंडली टाउनशिप बने।
आवासीय भूखंडों के साथ-साथ यहां व्यावसायिक गतिविधियां और सामुदायिक सुविधाओं के लिए भी विशेष क्लस्टर बनाए जा रहे हैं।
http://