इन नालों में लापरवाही पर जुर्माना
- रामनगर पुलिया से शनिदेव मंदिर नाले के काम में ठेकेदार केसी कंस्ट्रक्शन ने लापरवाही बरती, काम धीमा होने से आजमपाड़ा, शंकरगढ़ पुलिया, अलबतिया रोड पर जलभराव हुआ। ठेकेदार गिरीश पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
- ऑटोमोबाइल दुकान से केदार नगर तक नाले के निर्माण में लापरवाही पर ठेकेदार अरविंद पर एक लाख का जुर्माना लगाया। पुष्पांजलि धाम कॉलोनी से भोगीपुरा नाले के अलाइनमेंट में गड़बड़ी पर ठेकेदार श्रीराम पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
- नए नालों का ठेका मिलने पर काम शुरू न करने वाले पांच ठेकेदारों पर भी जुर्माना लगाया गया है। नगरायुक्त ने शास्त्रीपुरम ए ब्लॉक, औद्योगिक साइट ए, पृथ्वीनाथ फाटक रोड, रामनगर पुलिया का भी काम देखा।
ये भी पढ़ें - UP Weather: खत्म हुआ मानसून का इंतजार...अगले दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग का नया अपडेट
जेडएसओ, इंस्पेक्टर का वेतन रोका
नगर आयुक्त को निरीक्षण में पृथ्वीनाथ फाटक रोड पर जलभराव और गंदगी मिली, जिस पर जेडएसओ राजीव बालियान और सेनेटरी इंस्पेक्टर मुनेश कुमार का 15 दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शास्त्रीपुरम में सड़क पर पैचवर्क कराने, केदार नगर बौद्ध विहार के सौंदर्यीकरण, आंबेडकर वाटिका से बौद्ध विहार शाहगंज तक नए नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर देने के निर्देश सहायक अभियंता पवन कुमार को दिए। ग्यासपुरा से पुष्पांजलि धाम काॅलोनी तक नाला बनाने, रेलवे लाइन के किनारे पानी निकासी के लिए कहा है। सेंट जोंस से काली बाड़ी मार्ग पर नाले के बराबर में सड़क पर ही कूड़ा डाले जाने पर एसएफआई एमपी सिंह से स्पष्टीकरण लेने और सुपरवाइजर विशाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बाग मुजफ्फर खां में निरीक्षण के दौरान नाला सफाई न होने पर मैनुअल सफाई के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - UP: 167 साल हो गए...नहीं हुआ नजूल भूमि का शहरी क्षेत्र में सर्वे, इसलिए हो रहे फर्जीवाड़े