फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वीआईपी आगमन के दौरान जगह-जगह रोके रास्ते, जाम में फंसे राहगीर; वाहनों की लगी लंबी कतार

Sat, 25 Jul 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय आगरा दाैरे पर हैं। शनिवार को जनसभा के बाद उनका काफिला कमिश्नरी और फिर सर्किट हाउस पहुंचा। इस दाैरान पुलिस ने जगह-जगह ट्रैफिक रोका। इससे जाम के हालात बन गए। वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
वाहनों की लगी लंबी कतार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में सभा के बाद उनका काफिला कमिश्नरी और फिर सर्किट हाउस में पहुंचा। इस दौरान पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला। इससे कई मार्गों पर जाम लगा रहा। करीब आधा घंटा तक राहगीर परेशान होते रहे।
विज्ञापन


जनसभा में मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। सभा को संबोधित करने के बाद शाम 6 बजे उनका काफिला टाटा मैदान से कमिश्नरी के लिए निकला। इस दौरान पुलिस ने जेपी होटल के पास, टीडीआई तिराहा, ताज व्यू चौराहा और फूल सैयद चौराहे पर ट्रैफिक को रोक दिया। करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया। 

कमिश्नरी में बैठक के दौरान फूल सैयद चौराहे की ओर से आने वाले वाहनों को राजपुर चुंगी की तरफ डायवर्ट कर दिया। अन्य वाहनों को पुरानी मंडी की तरफ से भेजा गया। बैठक के दौरान भी अमर होटल की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया। इसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम में फंसे वाहनों को निकाला।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

यमुना किनारा पर सुबह से लगी कतारें
मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए पुलिस ने यमुना किनारा रोड पर रात से ही ट्रांसपोर्टर्स के गोदामों की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया था। शनिवार सुबह भी इस ओर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया गया। जीवनी मंडी पर ही वाहनों को रोका गया। सुबह से जीवनी मंडी और यमुना किनारा रोड पर जाम के हालात रहे। यहां रात में भी ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर लोडिंग-अनलोडिंग बंद रही।

बस चालकों के कारण हाईवे के बिगड़े हालात
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे के आईएसबीटी के बाहर हाईवे पर चालक बसों को खड़ी कर सवारियों को बिठाने लगे। इस कारण हाईवे पर एक किमी से ज्यादा लंबी कतारें लग गईं। बसों के सड़क पर खड़े होने के कारण हाईवे पर वाहन रेंग कर निकले। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि बसों के अवैध ठहराव पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को आईएसबीटी पर टीआई खुद मौजूद रहेंगे और बसें सड़क पर रोकने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें