फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: स्टेशन पर गंदगी का ढेर, सफाई कर्मयारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी; बोले- तीन माह से नहीं मिला वेतन

Sat, 25 Jul 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था ठप कर दी। इससे रेलवे स्टेशन पर गंदगी का ढेर लग गया। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
स्टेशन पर फैली गंदगी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ईदगाह रेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मियों की हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण सफाईकर्मियों ने काम बंद कर रखा है। शनिवार को स्टेशन पर जगह-जगह कूड़े के ढेर नजर आए। यहां से प्रतिदिन करीब 46 ट्रेनों का आवागमन होता है।
विज्ञापन


सफाई न होने के कारण मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, चारों प्लेटफॉर्म, सीढ़ियां और वेटिंग रूम में कूड़ा, पॉलीथिन, खाने की प्लेटें, नैपकिन, पानी की बोतलें और रेपर बिखरे पड़े हैं। स्टेशन से प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, अनन्या एक्सप्रेस, गरबा एक्सप्रेस, पारसनाथ एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, हल्दीघाटी और अजमेर-आगरा फोर्ट इंटरसिटी सहित करीब 46 ट्रेनों का संचालन होता है। 

 
विज्ञापन

यात्री मोहन और सुमित ने कहा कि सभी प्लेटफाॅर्म पर गंदगी है। प्लेटफाॅर्म पर बैठा भी नहीं जा रहा है। आगरा रेल मंडल के जनसपंर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम ने बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। सफाईकर्मियों को भुगतान की व्यवस्था की जाएगी।

अलग-अलग विभागों पर सफाई व्यवस्था का जिम्मा
मंडल में आगरा कैंट, आगरा फोर्ट स्टेशन पर सफाई व्यवस्था का काम मैकेनिकल विभाग देखता है। इसके अलावा ईदगाह जंक्शन, राजामंडी, यमुना ब्रिज, सिटी स्टेशन पर पहले वाणिज्य विभाग देखता था। अब ये जिम्मेदारी ऑपरेटिंग विभाग को दे दी गई है। जब से सफाई की व्यवस्था ऑपरेटिंग विभाग को मिली है, तब से सफाई व्यवस्था बेपटरी गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें