फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की पहल, विद्यालयों में गठित होंगे सड़क सुरक्षा क्लब, जानें क्या होगा   

Sat, 14 May 2022 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष प्रधानाचार्य होंगे। वहीं अभिभावक सहित 16 सदस्य अनिवार्य रूप से इसमें शामिल किए जाएंगे। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की पहल की गई है। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा क्लब गठित कर विद्यार्थियों व अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष विद्यालय प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक होंगे, कुल 16 सदस्य अनिवार्य किए गए हैं।

विज्ञापन


उप्र राज्य सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों का सहारा लिया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राओं के साथ ही अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। क्लब में अध्यक्ष की भूमिका में प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक होंगे। एक शिक्षक को नामित सचिव की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि सदस्य के रूप में एक शिक्षक, विद्यालय विकास प्रबंध समिति का एक सदस्य, दो अभिभावक और कक्षा छह से 12वीं तक के प्रत्येक कक्षा से एक-एक विद्यार्थी शामिल होंगे। सड़क सुरक्षा क्लब सरकारी व गैर सरकारी सभी में विद्यालयों में अनिवार्य किया गया है।

बनाई जाएगी सड़क सुरक्षा गैलरी

हर विद्यालय में सड़क सुरक्षा गैलरी बनाई जाएगी और सुरक्षा संबंधी पोस्टर, पेंटिंग, स्लोगन, नियमावलियों और दुर्घटना संबंधी समाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसका विद्यार्थियों को अवलोकन कराया जाएगा। निबंध, भाषण, कविता, पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। सुरक्षित वाहन चलाने में जागरूकता के लिए ट्रैफिक पार्क एवं मोटर ड्राइविंग ट्रैक आदि का भी छात्र-छात्राओं को भ्रमण कराया जाएगा। 

सभी विद्यालयों को अनुपालन करना होगा अनिवार्य 

जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक उप्र विनय कुमार पांडेय द्वारा सड़क सुरक्षा क्लब गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसका सभी विद्यालयों को अनुपालन करना अनिवार्य है। बढ़ते सड़क हादसों के प्रति इससे जागरूकता आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें