फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा वालों सावधान: सड़कों पर दौड़ रहे हैं 1.50 लाख अनफिट वाहन, हादसों को दे रहे न्योता; सो रहा परिवहन विभाग

Tue, 28 Apr 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में डेढ़ लाख से अधिक ऐसे वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं जिनके पास बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। परिवहन विभाग की कार्रवाई कमजोर होने और पुराने वाहनों के स्क्रैपिंग सेंटर तक न पहुंचने से स्थिति और गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में डेढ़ लाख से अधिक दो, तीन और चार पहिया अनफिट वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं। ये हादसे को न्योता दे रहे हैं। इन वाहनों का बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं है। इसके बाद भी संभागीय परिवहन विभाग की तरफ से कोई कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

संभागीय परिवहन विभाग के रिकॉर्ड के हिसाब से बिना बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र वाले डेढ़ लाख से अधिक वाहन हैं, जबकि जिले में कुछ पंजीकृत वाहनों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इन वाहनों की वजह से हादसा होने का खतरा बना रहता है। आरोप है कि इसके बाद भी प्रवर्तन टीम की तरफ से कोई बड़ा अभियान या कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है। सबसे अधिक संख्या दो पहिया वाहनों की बताई गई है।

वहीं दूसरी तरफ आरटीओ की तरफ से 15 साल पुराने वाहनों को कागजों में खत्म किया जा रहा है लेकिन सड़क पर कार्रवाई देखने को नहीं मिलती है। उसी का नतीजा है कि प्रतिमाह 10 से 15 पुराने वाहन सरेंडर करने के आवेदनपत्र विभाग के पास आते हैं। जबकि अब तक दो लाख से अधिक पुराने वाहनों का रिकॉर्ड विभाग की तरफ से खत्म किया जा चुका है लेकिन इतने वाहन नष्ट होने के लिए स्क्रैपिंग सेंटर पर नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन

सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) आलोक कुमार ने बताया कि बीमा और प्रदूषण प्रमाणपत्र पर कार्रवाई की जाती है और जुर्माना भी लगाया जाता है। थानों में वाहन खड़े करने की जगह कम होने के कारण सीज की कार्रवाई करने में परेशानी आती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें