फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: शिकोहाबाद के गैंगस्टर शकील पर बड़ी कार्रवाई, 90.65 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Thu, 20 Oct 2022 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

पुलिस ने गैंगस्टर शकील का मकान और प्लॉट सील कर दिया है। दोनों की कीमत 90.65 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि शकील ने अवैध कार्यों से संपत्ति अर्जित की है। 
विज्ञापन
पुलिस ने गैंगस्टर का मकान किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बृहस्पतिवार को गैंगस्टर के आरोपी के खिलाफ 14 (1) की कार्रवाई करते हुए उसकी चल-अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। पुलिस ने मुनादी करने के बाद आरोपी के मकान को सील कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम शिवध्यान पांडेय के निर्देशन में की गई। इस दौरान सीओ कमलेश कुमार और राजस्व निरीक्षक लल्लू सिंह और पुलिस फोर्स मौजूद रही। 

विज्ञापन


मोहल्ला रुकनपुर में शकील नाम के व्यक्ति के खिलाफ थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की। इसके बाद प्रशासन ने उसके खिलाफ 14(1) की कार्रवाई करते हुए उसे नोटिस भेजा। बृहस्पतिवार को कुर्की की कार्रवाई की गई। पुलिस ने 90.65 लाख रुपये कीमत का मकान और प्लाट को सील कर दिया है। 

सट्टा व अन्य गलत कार्यों से अर्जित की संपत्ति 

कार्रवाई के दौरान घर में मौजूद महिलाओं को बाहर निकाल दिया। मकान में ताला लगाकर सील कर दिया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि शकील ने अपनी संपत्ति सट्टा व अन्य गलत कार्यों से अर्जित की थी। कई वर्षों से उसका कारोबार शिकोहाबाद के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों में चल रहा था। 

शिकोहाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कहा कि गैंगस्टर शकील ने मकान को अवैध रूप से कमाई कर बनाया गया था, जिसे प्रशासन ने सील कर दिया है। मकान के साथ ही चार वाहन भी हैं, जिसमें बाइक और चार पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस उन्हें भी सीज करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें