फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident: ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, परीक्षा देकर लौट रहे छात्र सहित दो की मौत 

Sat, 09 Jul 2022 08:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में  छात्र सहित दो युवकों की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
 
विज्ञापन
agra news, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर हाईवे पर गांव बाद पुल के समीप शानिवार शाम को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक के साथ चालक मौके से भाग गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराने के साथ ही जाम खुलवाया।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम 4:30 बजे की है। बताया गया है कि थाना सैया के सिकंदरपुर निवासी 17 वर्षीय आशु पुत्र गब्बर सिंह बीएससी एग्रीकल्चर का छात्र है। वह आगरा से परीक्षा देकर अपने घर 20 वर्षीय प्रमोद पुत्र मुंशीलाल निवासी सिकंदरपुर के साथ बाइक से लौट रहा था। जैसे ही वह बाइक से बाद गांव से आगे ओवर ब्रिज पर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना से गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर महिलाएं भी आ गईं।

थाना मलपुरा की पुलिस फोर्स के साथ क्षेत्राधिकारी अछनेरा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवा दिया और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है  कि आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें