फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Krishna Janmabhoomi: राष्ट्रपति को हिंदू महासभा ने खून से लिखा पत्र, की ये बड़ी मांग  

Sat, 09 Jul 2022 06:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के द्वारा राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर शाही ईदगाह को सील करने की मांग की है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान मामले में एक ओर न्यायालय में सुनवाई चल रही है, तो वहीं आज अखिल भारत हिंदू महासभा ने राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर शाही ईदगाह को सील करने की मांग की है।
विज्ञापन


अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा के द्वारा राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखकर शाही ईदगाह को सील करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी ईदगाह को सील करने के लिए कहा है। बता दें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने शाही ईदगाह को हटाने की मांग को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दाखिल किया है।

उनके द्वारा शाही ईदगाह से संबंधित कई प्रार्थना पत्र अदालत में दिए गए हैं। अदालत में दर्ज वाद में सुनवाई भी चल रही है। इसी बीच उन्होंने शनिवार को खून से एक पत्र लिखकर राष्ट्रपति से शाही ईदगाह को सील करने की मांग की है। उनका दावा है कि उन्होंने यह पत्र अपने खून से लिखा है तथा पत्र में राष्ट्रपति के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी ईदगाह को सील करने की मांग की है।  पत्र में उन्होंने अदालत में चल रहे अपने केस का हवाला भी दिया है। दिनेश शर्मा ने कहा है कि मुस्लिम पक्ष ईदगाह से साक्ष्य खत्म करना चाहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें