फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, सात यात्रियों की मौत, 40 से अधिक घायल

Fri, 28 Jun 2019 04:33 PM IST
Abhishek Singh न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और घटनास्थल पर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह बस भीषण हादसा हो गया। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल हैं। इन्हें आगरा के अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। 

विज्ञापन


हादसा आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 27 के समीप हुआ। बताया गया है कि सवारियों से भरी बस बिहार से राजस्थान के जयपुर जा रही थी।माइलस्टोन 27 के समीप चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। 

अनियंत्रित बस आगे चल रहे रेत से भरे ट्रक से टकराई गई। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही बस के परखच्चे उड़ गए। बस में चीख-पुकार मच गई। घटना में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में सात वर्षीय बच्ची भी शामिल है। 
विज्ञापन


विज्ञापन

ट्रक और बस की टक्कर - फोटो : Amar Ujala
घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने बस में घायलों को बाहर निकाला और फतेहाबाद के सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। 
 
बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग बिहार के अलग अलग जगहों के रहने वाले थे। जयपुर मेहनत मजदूरी करने जा रहे थे। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इसके प्रयास कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें