फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट, तेज रफ्तार बताया हादसे का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज बरेली मार्ग पर शुक्रवार रात गांव मामों के समीप हुए सड़क हादसे की जांच परिवहन विभाग ने भी की है। विभाग ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। प्रथम दृष्टया पाया है कि तेज रफ्तार हादसे का मुख्य कारण बनी। वही तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए विभाग ने भी योजना बनाई है। साथ ही ब्लैक स्पोट नए सिरे से चिह्नित किए जाने की तैयारी प्रशासन ने की है।
विज्ञापन

सोरों के मोहल्ला योगमार्ग में शुक्रवार को एक बारात आई थी। लौटते समय बारातियों की कार ईंट के चट्टे से टकरा गई। जिसमें 4 बारातियों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस और प्रशासन अपने स्तर से जांच कर रहा है। सड़क किनारे फुटपाथ पर अतिक्रमण भी चिह्नित किए जा रहे हैं। इधर परिवहन विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है जो शासन को भेजी गई है। रिपोर्ट में विभाग ने स्पष्ट किया है कि तेज रफ्तार होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें