फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने नवादा और भरगैन की गोशालाओं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
कासगंज पटियाली क्षेत्र की गोशाला में अभिलेख देखते मंडलायुक्त - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। अलीगढ़ के मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने नवादा एवं भरगैन की गोशालाओं का निरीक्षण किया। गोशालाओं में चारा, पानी आदि की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, लेकिन भरगैन की गोशाला में प्रकाश की व्यवस्था समुचित नहीं थी। वहीं नवादा की गोशाला में मंडलायुक्त सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने प्रकाश व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त प्रियदर्शी सायं के समय अलीगढ़ से यहां पहुंचे और सीधे पटियाली क्षेत्र की गोशालाओं की निरीक्षण को निकले। मंडलायुक्त ने कड़ाके की ठंड में उन सभी प्रबंधों का जायजा लिया जिनसे गोवंशों को ठंड का सामना न करना पड़े। सभी टिनशेड पर परदे लगे पाए गए। उन्होंने गोशालाओं के अभिलेख देखे। कब-कब पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने गोवंशों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। चारे आदि के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने कहा कि गोवंशों के आहार की पौष्टिकता पर भी ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम पटियाली शिवकुमार, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सक, ब्लॉक अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें