मथुरा में छाता-गोवर्धन रोड पर मंगलवार देर शाम सहार गांव के निकट ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों को मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार देर शाम राजस्थान के कठूमर जिला के तसई गांव के चाक मोहल्ला निवासी राजेश पुत्र वीरो सिंह (35), युवराज पुत्र छुट्टल सिंह (22) अपनी बाइक से छाता से गोवर्धन होते हुए गांव जा रहे थे। तभी सहार गांव के पास सामने से आते ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवारों को मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। गाड़ी के कागजातों के आधार पर मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।