मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह जीटी रोड पर हादसा घटित हो गया। थाना क्षेत्र के गांव लखौरा के पास बुधवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार कन्नौज निवासी युवक की मौत हो गई। वहीं चचेरा भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। दोनों युवक दिवाली पर घर आ रहे थे।
जीटी रोड पर हुआ हादसा
कन्नौज के थाना सौंरिख क्षेत्र के खानपुर निवासी 25 वर्षीय सतेंद्र उर्फ भोला नागर नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता था। उसके साथ चचेरा भाई गौरव निवासी गांव बेटारामपुर कन्नौज भी रह रहा है। दिवाली पर दोनों मंगलवार की देर रात बाइक से घर वापस आने के लिए निकले थे। बुधवार की सुबह करीब 4:30 बजे बाइक जब थाना क्षेत्र में गांव लखौरा के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवाया वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के कुछ परिजन भी मोर्चरी आ गए।
बटेश्वर मेला: 11 लाख की घोड़ी लाडली पर फिदा हो रहे खरीदार, ऊंट का नाच देख सीडीओ हुए अचंभित, तस्वीरें