फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बोलेरो सवार हुए घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती सड़क हादसे में घायल महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला भंत के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार माता शीतला देवी मंदिर में दर्शन के लिए आ रहा था। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के गांव नामन निवासी रक्षपाल शनिवार को परिवार के विनय कुमार, गिर्राज, विशुना देवी, राखी और ऋतिक के साथ बोलेरो से माता शीतला देवी मंदिर दर्शन के लिए आ रहे थे। अपराह्न करीब 12:30 बजे बोलेरो जब कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत के पास पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
हादसे में बोलेरो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुए ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाला। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें