फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सहायक यातायात निरीक्षक की मौत

विज्ञापन
मृतक कुशलपाल का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। जीटी रोड पर गुरुवार की सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार सहायक यातायात निरीक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के बाद रोडवेज के अधिकारी व कर्मचारी मोर्चरी पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बनकिया निवासी कुशल पाल सिंह (56) बेवर डिपो में सहायत यातायात निरीक्षक के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह जीटी रोड के पास रह रहे थे।
गुरुवार की सुबह वह गांव बनकिया में एक व्यक्ति की डेंगू से मौत के बाद शोक व्यक्त करने जा रहे थे। आठ बजे बाइक जब जीटी रोड स्थित नहर निरीक्षण भवन के पास पहुंची। तभी भोगांव की ओर से आ रहेे ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसे में कुशल पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहां जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी के बाद परिजन और रिश्तेदार जिला अस्पताल पहुंच गए। उधर रोडवेज के अधिकारी व कर्मी भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजन व रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक के दो बेटे हैं। एक प्राइवेट जॉब करता है वहीं दूसरा सरकारी शिक्षक है।
दफ्तर में छाया शोक
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बेवर डिपो में कार्यरत सहायक यातायात निरीक्षक की मौत के बाद शोकसभा का आयोजन किया गया। मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। स्वास्थ्य विभाग के जिला सलाहकार एवं यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पूर्व क्षेत्रीय प्रतिनिधि अभय कुमार ने कहा कि सहायक यातायात निरीक्षक कुशल पाल अपने योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। कहा कि निरीक्षक की मौत से एक युग का अंत हो गया।
इस मौके पर रमाकांत तिवारी, पंकज सिंह बैस, सत्यदेव यादव, अनुज दुबे, जयवीर सिंह यादव, राजीव उर्फ लालू, सर्वेश यादव, अनुपम दुबे, राधा शुक्ला, उर्मिला, भगवान सिंह, अवनीश यादव, टिल्लू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें