फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्जा में कासगंज के छलनी व्यापारी की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
कासगंज छलनी कारोबारी हरिओम माहेश्वरी की फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर के छलनी कारोबारी हरिओम माहेश्वरी की सड़क दुर्घटना में खुर्जा में मौत हो गई। हादसे में उनके पुत्र और पुत्रवधू भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कारोबारी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। शहर के कारोबारियों और माहेश्वरी समाज के लोगों ने शोक जताया है।
विज्ञापन

नगर के रेलवे रोड पर छलनी का कारोबार करने वाले हरिओम माहेश्वरी (75) अपने पुत्र विनीत माहेश्वरी (52) व पुत्रवधू रीना माहेश्वरी (48) के साथ एक गमी में गुरुग्राम गए थे। सोमवार देर रात वह दिल्ली होकर कासगंज लौट रहे थे। रात करीब दस बजे तभी खुर्जा के निकट गलत साइड से आ रही डस्टर कार ने कारोबारी की वैगनार कार को टक्कर मार दी। हादसे में हरिओम माहेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पुत्र व पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। कारोबारी के शव का पोस्टमार्टम बुलंदशहर में हुआ। बुलंदशहर से उनका शव मंगलवार देर शाम उनके आवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम कारोबारियों व माहेश्वरी समाज के लोगों ने उनके घर पहुंचकर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें