कासगंज में भाजपा की सीएए को लेकर आयोजित हुई कार्याशाला में बोलते मुख्य वक्ता गौरीशंकर शर्मा साथ ?
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। नागरिकता संशोधन अधिनियम पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यशाला का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई कम्यूनिटी हॉल में किया गया। जिसमें पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सीएए से संबंधित जानकारियां दी र्गइं। ये पदाधिकारी व कार्यकर्ता बस्तियों में पहुंचकर लोगों को कानून के बारे में जानकारी देंगे।
मुख्य वक्ता गौरी शंकर शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जन-जन तक नागरिकता संशोधन अधिनियम पर चर्चा करें और उन्हें इसकी जानकारी दें। मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम से जनता को गुमराह कर भ्रमित किया जा रहा है। जगह-जगह हिंसा का सहारा भी विपक्षी पार्टियां ले रही हैं। समाज में दुष्प्रचार किया जा रहा है।
जागरूकता कर लोगों को सीएए की सही जानकारी दें। कार्यशाला में अनुरोध प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन रूप किशोर कुशवाह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, डॉ. बीडी राना, जयसिंह वर्मा, डॉ. योगेंद्र सिंह चौहान, केपी सिंह, रणवीर सिंह, बबलू ठाकुर, मुकेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, सूरज लोधी, मनोज शर्मा, शांतनु चौधरी, विजयलक्ष्मी, राजीव महेश्वरी, पवन यादव आदि मौजूद रहे।