फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर हादसाः पिकअप से टकराने के बाद कार में लगी आग, ऐसे बची लोगों की जान

Fri, 19 Jun 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, कार सवारों ने कूदकर जान बचाई, दमकल ने बुझाई आग
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह पिकअप से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। यह घटना मैनपुरी के करहल क्षेत्र में हुई। 
विज्ञापन


सुबह करीब 5:10 बजे अलवर से फतेहगढ़ जा रही एक इनोवा के चालक ने आगे चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे के बाद कार चालक गौरव वर्मा पुत्र मनमोहन वर्मा निवासी अंबेडकर कॉलोनी भोलेपुर फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) ने गाड़ी को भगा दिया, लेकिन पिकअप की रगड़ लगने के कारण कुछ ही दूरी पर कार में आग लग गई। 


आग लगते ही चालक और उसमें सवार एसके जैमन पुत्र हरविलास, पत्नी संध्या जैमन निवासी मछली टोला फतेहगढ़ फर्रुखाबाद ने कार से कूदकर जान बचाई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा और दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने कार में लगी आग को बुझाया। 
विज्ञापन


फ्लाई ओवर की रेलिंग तोड़कर गिरा ट्रक, आग लगी, चालक-परिचालक को नहीं मिला मौका
विज्ञापन


हादसे में पिकअप चालक भगवान और महेश दीक्षित पुत्र मौजीराम दीक्षित निवासीगण दिगनेर शमसाबाद रोड ताजगंज आगरा घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक ने इनोवा में सवार लोगों को दूसरे वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया। पुलिस ने जली हुई कार व पलटी हुई पिकअप को क्रेन की मदद से हटवाया।     
                   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें