फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए रालोद का बड़ा प्लान, मथुरा में सीमा हैदर को दी गई बड़ी जिम्मेदारी

Mon, 05 Feb 2024 08:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी रालोद ने मथुरा में जीत के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास बात ये है कि मथुरा से पार्टी ऐसे चेहरे को सामने ला रही है, जिसकी चर्चा पूरे देश में है। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि मथुरा में पाकिस्तान से भारत में आईं सीमा हैदर को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। 
 
विज्ञापन
सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की सियासत में बाजी मारने के लिए रालोद ने तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में हर हाल में मथुरा से जीत दर्ज करने के लिए पार्टी ने पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर को चुनाव प्रचार में उतारने का मन बना लिया है। रालोद के प्रतिनिधिमंडल ने बीते काफी समय से चर्चा में चल रहीं पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर से रघुपुरा स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर गुफ्तगू की।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ठा. किशोर सिंह, गोविंद, स्वतंत्र पाल सिंह आदि एक शादी समारोह में रघुपुरा गए थे। वहां सीमा हैदर से मुलाकात हुई। बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए सीमा हैदर को आमंत्रण दिया गया है। सीमा ने मथुरा आने का वायदा किया है।
विज्ञापन

 सीमा ने वृंदावन के प्रेम मंदिर देखने की भी इच्छा जताई है। बताया कि कराची से आई सीमा से मिलकर ऐसा नहीं लगा कि वह पाकिस्तान से आई हो। उन्हें मथुरा के पेड़ा एवं राधाकृष्ण की एक प्रतिमा भेंट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें