फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जैंगारा की स्वाभिमान सभा में रालोद की हुंकार, चौधरी चरण सिंह की विरासत का जिक्र; जानें क्या बोले नेता

Mon, 12 Oct 2026 02:38 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जैंगारा में राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान सभा में नेताओं ने किसानों के हितों और पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। भरतपुर से आए विधायक ने कहा कि यहां से उठा जयकारा ब्रज के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गूंजेगा।
 
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की ओर से आयोजित स्वाभिमान सभा में नेताओं ने स्वाभिमान, किसान हितों और पार्टी की मजबूती का संदेश दिया। इस सभा में भरतपुर से आए रालोद विधायक ने कहा कि जैंगरा से निकला जयकारा केवल ब्रज क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक गूंजेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की बात आई है, इसलिए स्वाभिमान सभा का आयोजन हो रहा है। वक्ता ने कहा कि वे पूर्वांचल से आते हैं, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चौधरी चरण सिंह के चाहने वालों की बड़ी संख्या देखकर उन्हें यहां आने पर गर्व महसूस हो रहा है।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए का प्रभाव समाप्त हो जाएगा। वहीं, तेजपाल सिंह ने कहा कि इसी धरती से अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठी थी। यहां के लोगों ने काला पानी की सजा तक झेली, लेकिन कभी हार नहीं मानी। उन्होंने इस धरती को करिश्माई बताया।
विज्ञापन


तेजपाल सिंह ने कहा कि चौधरी परिवार की तीन पीढ़ियों ने किसानों और जनहित के लिए काम किया है। आज इस विरासत को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि लोकदल मजबूत होगा तो किसान भी मजबूत होंगे।

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी जाति हो या पार्टी, सबसे महत्वपूर्ण उसकी नीति होती है। पार्टी अच्छी होनी चाहिए और नेता की नीयत भी अच्छी होनी चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि रालोद के नेता अच्छे हैं और उनकी नीयत भी अच्छी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें