फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा फिर टली, अब 27 अक्तूबर को करेंगे चुनावी शंखनाद

Sun, 17 Oct 2021 10:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी की जनसभा टल गई है। यह सभा 18 अक्तूबर को किरावली में होनी थी, लेकिन बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया है। जिससे जनसभा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
रालोद मुखिया जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की 18 अक्तूबर को आगरा के किरावली में होने वाली जनसभा बारिश से मैदान में पानी भर जाने के कारण स्थगित कर दी गई है। अब यह जनसभा 27 अक्तूबर को होगी। यह जानकारी रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने दी।

विज्ञापन


किरावली में सोमवार को रालोद मुखिया जयंत चौधरी की जनसभा होनी थी। इसके लिए रालोद की स्थानीय संगठन द्वारा कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। जनसभा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता कई दिनों से जुटे हुए थे, लेकिन रविवार को बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया। 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि अब 27 अक्तूबर को जनसभा होगी।  इससे रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता के साथ ही जनता भी मायूस है। इससे पहले नौ अक्तूबर को भी जनसभा में जयंत चौधरी शामिल नहीं हो पाए थे। अब सभी अगली तारीख को लेकर तैयारियों में जुटे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें