फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन 19वें मून स्कूल ओलंपिक का बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। स्कूली खेलों के महाकुंभ मून स्कूल ओलंपिक की रणभेरी बज चुकी है। शुक्रवार को रिया अस्थाना मेमोरियल फाउंडेशन 19वें मून स्कूल ओलंपिक के पंजीकरण फाॅर्म की लॉन्चिंग आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने की। इसका होस्ट पार्टनर दिल्ली पब्लिक स्कूल ताज सिटी है। ओलंपिक का मीडिया पार्टनर अमर उजाला है।
विज्ञापन



आयोजन समिति के संयुक्त सचिव राहुल पालीवाल व राजीव दीक्षित ने बताया कि ओलंपिक का कर्टन रेजर 28 सितंबर को सुबह 11 बजे डीपीएस, शास्त्रीपुरम के सभागार में होगा। जिसमें लोगो, स्लोगन, कैप व टी-शर्ट का अनावरण होगा। मेस्काॅट का प्रस्तुतिकरण और मून ओलंपिक के एंथम का प्रजेंटशन होगा। मशाल प्रज्वलन होगा।

यह विभिन्न विद्यालयों में जाएगी। फाॅर्म पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करने पर गूगल फाॅर्म खुलेगा। आवश्यक जानकारी दर्ज करने के बाद फाॅर्म को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से जमा कराना होगा। मून टीवी लिव कार्यालय 134-मानस नगर पर फाॅर्म जमा होंगे।
विज्ञापन


मूल स्कूल ओलंपिक की आयोजन समिति
मुख्य संरक्षक डाॅ. विजय किशोर बंसल, संस्थापक संरक्षक नजीर अहमद, अध्यक्ष बीना लवानिया, संयुक्त कन्वीनर मनीष तिवारी व विश्व निधि मिश्रा, रिसेप्शन कमेटी के चेयरमैन आरके पांडे, विनोद शीतलानी, चीफ कन्वीनर हरीश सिंह, चेयरपर्सन रजत अस्थाना और सचिव इंजी. उमेश शर्मा आदि जुड़े हैं।


यहां होंगी प्रतियोगिताएं
होस्ट पार्टनर दिल्ली पब्लिक स्कूल के शास्त्रीपुरम परिसर में एथलेटिक्स, फुटबाल, हैंडबाॅल, खो-खो, टग ऑफ वार, वॉलीबॉल, योग, बास्केटबाॅल व टेबल टेनिस की स्पर्धाएं होंगी। वेन्यू पार्टनर गायत्री पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम में जिमनास्टिक व ताइक्वांडो, शिवालिक पब्लिक स्कूल बिचपुरी रोड पर बाॅक्सिंग, तिरुपति स्पोर्ट्स एकेडमी शास्त्रीपुरम में बैडमिंटन व संकल्प शूटिंग अकादमी सौ फुटा रोड दयालबाग पर शूटिंग प्रतियोगिताएं होंगी।

वहीं 4-5 अक्तूबर को स्वीमिंग प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल, ताज सिटी के तरणताल में होगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। आयोजन में 18 खेल स्पर्धाओं में जूनियर-सीनियर बॉयज-गर्ल्स के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताएं 6 अलग-अलग स्थानों पर होंगी। खेलों के महाकुंभ का उद्घाटन एक नवंबर को डीपीएस शास्त्रीपुरम और समापन 9 नवंबर को होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें