फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तुम जीते, न हम हारे...दो परिवारों की रंजिश, 24 साल से चल रहा था मुकदमा; एक लाइन पर हो गया खत्म

Sun, 22 Sep 2024 09:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

दो परिवारों की रंजिश में 24 साल से चल रहा मुकदमा सिर्फ ये कहने पर खत्म हो गया कि  तुम जीते, न हम हारे। दोनों पक्षों की सहमति देख सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने समझौते पर अपनी मोहर लगा दी।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के हरीपर्वत थाना क्षेत्र के दो परिवारों में 24 साल से चली आ रही रंजिश खत्म हो गई। इनमें दुश्मनी ऐसी हो गई थी कि कोई भी एक-दूसरे की सूरत देखना पसंद नहीं करता था। शनिवार को अदालत में दोनों पक्षों ने तुम जीते, न हम हारे बोलकर समझौता कर लिया। दोनों पक्षों की सहमति देख सीजेएम अचल प्रताप सिंह ने समझौते पर अपनी मोहर लगा दी।
विज्ञापन


हरीपर्वत निवासी राजवीर सिंह ने वर्ष 2000 में थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनके मोहल्ले में रहने वाले पप्पू उर्फ संजय शर्मा और गोविंद शर्मा उनसे गालीगलौज कर रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। जान से मार देने की धमकी देने पर वह पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज, धमकी आदि की धारा में केस दर्ज किया। विवेचना और अदालत में पैरवी के दौरान उनमें रंजिश बढ़ती चली गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को अदालत में दोनों पक्ष ने अपने गिले शिकवे दूर किए। एक-दूसरे को गले लगाया और कहा कि तुम जीते, ना हम हारे। इस शर्त पर आपस में समझौता कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें