फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दिल्ली हाईवे पर हादसे का खतरा, आगरा मेट्रो के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल के सर्विस रोड पर हुई बैरिकेडिंग

Sat, 24 May 2025 12:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दिल्ली हाईवे पर पत्थर घोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने यूटर्न पर वाहनों चालकों को बैरिकेडिंग से परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं हाईवे पर हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
 
विज्ञापन
आगरा-दिल्ली हाईवे पर मेट्रो का कार्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा दिल्ली हाईवे पर आईएसबीटी से आगे स्थित पेट्रोल पंप के सामने मेट्रो का निर्माण कार्य गति पकड़ता जा रहा है। पंप के सामने वाले कट से गुरुद्वारा की तरफ सर्विस रोड पर 50 मीटर तक बैरिकेडिंग कर दी गई है। इससे रेलवे ओवर ब्रिज से आने वाले वाहनों की परेशानी बढ़ गई है। यूटर्न लेने के दाैरान हाईवे पर आईएसबीटी की तरफ से आने वाले वाहनों से हादसे का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद पुलिसकर्मी और गार्ड की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु का ताल रेलवे ओवरब्रिज से आने वाले वाहन चालक हाईवे पर आने के लिए पत्थर घोड़ा स्थित पेट्रोल पंप के सामने के कट से आते हैं। यूटर्न लेने के बाद गुरुद्वारा कट तक पहुंचते हैं। मेट्रो कार्य के लिए पेट्रोल पंप से आगे भी बैरिकेडिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया। कट पर ही डायवर्जन का बोर्ड लगाया गया है। सर्विस रोड से आने वाले वाहन जब हाईवे पर आते हैं तो हादसे का खतरा बढ़ गया है। यूटर्न लेते समय आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन नजर नहीं आते हैं। यहां पर कोई पुलिसकर्मी या गार्ड भी माैजूद नहीं रहता है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। मेट्रो अधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।

सुरंग बनकर तैयार, चल रहा 7 स्टेशनों के निर्माण का कार्य
मेट्रो के पहले काॅरिडोर में 7 स्टेशनों का निर्माण एक साथ चल रहा है। आरबीएस कालेज, राजा की मंडी और आगरा कालेज भूमिगत स्टेशन हैं। इनमें सुरंग बनाकर तैयार हो गई हैं। अन्य कार्य चल रहे हैं। आईएसबीटी, गुरुद्वारा गुरु का ताल और सिकंदरा स्टेशन एलिवेटेड हैं। इनको बनाने के लिए गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा तक डिवाइडर पर बैरिकेडिंग की गई है। वहीं, खंदारी से आईएसबीटी के बाद गुरुद्वारा गुरु का ताल से पहले पेट्रोल पंप के आगे तक सर्विस रोड-हाईवे के बीच डिवाइडर पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें