फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राइजिंग नेट और साबिर अली क्रिकेट क्लब ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
- 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हो रहा है आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अकोला। कस्बे के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय में 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। सर्व समाज समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को टूर्नामेंट के दो मैच खेले गए। मैच में साबिर अली क्रिकेट क्लब और राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच चिराग को चुना गया।
विज्ञापन

पहला मैच साबिर अली और बास सुजान क्रिकेट क्लब के बीच हुआ, जिसमें साबिर अली क्रिकेट क्लब ने 13 रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साबिर अली क्रिकेट क्लब ने 159 रन बनाए। वहीं, बास सुजान क्रिकेट क्लब 16 ओवर में छह विकेट खोकर 146 रन ही बना सका। दूसरा मैच घड़ी कालिया और राइजिंग नेट के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग नेट क्रिकेट क्लब ने 15 ओवर में सभी विकेट खोकर 87 रन बनाए। जवाब में कालिया क्रिकेट क्लब 15 ओवर में 47 रन पर सिमट गया। राइजिंग नेट क्लब ने 40 रन से मैच जीत लिया। कोच अमित, राजकुमार और उदयवीर चाहर मैच के अंपायर रहे। इस दौरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजयराज चाहर, संयोजक दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर, शिव कुमार जैकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें