फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दीवानी की दीवार...यूपी बार काउंसिल चुनाव का प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। दीवानी में शीत अवकाश के कारण बार काउंसिल का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वोटर अधिवक्ताओं से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रहे। एक जनवरी को अवकाश खत्म होते ही दीवानी में सक्रिय हुए प्रत्याशियों ने दीवारों को पोस्टर और बैनर लगाकर ढक दिया है। पोस्टरों के साथ डिजिटल माध्यम से भी व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार प्रचार और समर्थन मांगा जा रहा है। यूपी बार काउंसिल के चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 16 और 17 जनवरी को आगरा में होनी है। सिर्फ 6 दिन बाकी बचे हें। समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार तेज कर दिया। दीवानी में पोस्टर बैनर लगाने की होड़ लगी है। किसी भी दीवार पर थोड़ी सी भी जगह नहीं बची है। इस बार आगरा से भी करीब 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। बार काउंसिल पहुंचने के लिए सभी अपने-अपने तरीके से दांवपेच चल रहे हैं। कोई प्रत्याशी वोटरों को लुभाने के लिए कैलेंडर बांट रहा है तो कोई नए साल की डायरी दे रहा है। अपने-अपने घोषणा पत्र भी जारी किए हैं। अधिवक्ताओं के चैंबरों पर जाकर समर्थन की अपील के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से वोटरों से समर्थन की मांग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें