फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: युवाओं में तेजी से बढ़ रहे कार्डियक अरेस्ट के मामले, ये लक्षण...जो देते हैं संकेत, नहीं समझे तो मौत

Sat, 20 Sep 2025 09:14 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में चिकित्सकों ने कम उम्र में ब्रेन हेमरेज, स्ट्रोक, किडनी, मधुमेह के जिस तरह युवा मरीज बन रहे हैं, उस पर रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन कार्यशाला में व्याख्यान दिए। 
विज्ञापन
हार्ट, हार्ट अटैक - फोटो : Adobe stock photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बढ़ता वजन और खराब फिटनेस से लोगों में उच्च रक्तचाप की बीमारी बढ़ रही है। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ हाइपरटेंशन इन इंडिया (आरएसएसएचआई) की स्टडी बताती है कि हर तीसरा व्यक्ति इसकी चपेट में है। ग्रामीण भी अछूते नहीं हैं। हर पांचवां व्यक्ति उच्च रक्तचाप का मरीज है। इससे युवाओं में कार्डिएक अरेस्ट, लकवा और ब्रेन हेमरेज का खतरा बढ़ गया है। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में तीन दिवसीय कार्यशाला के पहले दिन बढ़ती बीमारी पर चिंता जताते हुए डॉक्टरों ने इससे बचाव पर व्याख्यान दिए।
विज्ञापन


 

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि इंडियन मेडिकल रिसर्च काउंसिल के मुताबिक 19 से 79 उम्र के 37 फीसदी लोग उच्च रक्तचाप की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसमें 25-40 साल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे हृदय, मस्तिष्क, लिवर-किडनी और आखों के रोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं। आयोजन चेयरमैन डॉ. सीआर रावत ने बताया कि तनाव, नींद पूरी नहीं लेने, खराब फिटनेस से युवाओं में इसकी बीमारी बढ़ रही है।

 

इसी के चलते युवाओं में कार्डिएक अरेस्ट, ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक और लकवा का खतरा बढ़ गया है। कई बार इसके लक्षण भी नहीं दिखते हैं। ये उच्च रक्तचाप साइलेंट किलर की तरह है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने 30 की उम्र के बाद जांच कराने की बात कही।

 

कार्यशाला में डॉ. शरद पालीवाल, डॉ. चंदन कुमार, डॉ. करन रावत, डॉ. केेके बसंतानी, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. शुभम जैन, डॉ. रजत रावत, डॉ. मोहम्मद जावेद, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. अमित कांत, डॉ. वरुण गुप्ता ने भी व्याख्यान दिए। इससे पहले पद्मश्री डॉ. डीके हाजरा, डॉ. बीके जैन, डॉ. एएस सचान, डॉ. टीपी सिंह, डॉ. एमएम सिंह ने कार्यशाला का शुभारंभ किया।


 
विज्ञापन

ये दिए सुझाव:
- वजन न बढ़ने दें, नियमित योग और व्यायाम करें।
- 30 की उम्र के बाद उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच कराएं।
- फास्ट फूड, तला हुआ भोजन और बाजार के भोजन से बचें।
- किसी भी रूप में 24 घंटे में 3-5 ग्राम ही नमक खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें