साॅफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया
- फोटो : संवाद
आगरा में साॅफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) का शास्त्रीपुरम में सॉफ्टवेयर एंड टेक्नोलाॅजी पार्क बनकर तैयार हो गया है। इसमें कई कंपनियों ने कार्य भी शुरू कर दिया है। जल्द इसका विधिवत उद्घाटन भी होगा। इसके बनने से आईटी से जुड़े उद्यम को बढ़ावा मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।