फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नरदोली में दशहरे पर हुआ दंगल

Fri, 03 Oct 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो38पटियाली के नरदौली में आयोजित दंगल में पहलवानाें के हाथ मिलवाते अति​थि। स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
पटियाली। गांव नरदोली स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में दशहरे के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के कई जिलों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व समाजसेवी दीपक चौहान ने फीता काटकर और पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। मेला कमेटी ने उन्हें फूल मालाओं और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पहली कुश्ती सिकंदरपुर वैश्य के अर्जुन और नरदोली के करन के बीच हुई। इसमें करन ने जीत दर्ज की। दूसरा रोमांचक मुकाबला हाथरस के सत्यप्रकाश और सुन्नगढ़ी के अनूप के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटा। अंतिम मुकाबला मथुरा के देवा और रिजोला के जीतू पहलवान के बीच हुआ। इसमें देवा ने पहलवान को शानदार दांव लगाकर पछाड़ दिया। दंगल में रेफरी की भूमिका भूरे सिंह और गुड्डन ने निभाई। कार्यक्रम में ठाकुर जय प्रताप सिंह, अभिनीस गुप्ता, यशजीत, शिव प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, डॉ. सुनील, गीतम सिंह चौहान, श्याम पाल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें