फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर सीकरी में बवाल: चार हिस्सा में दो पक्षों जमकर हुआ पथराव, आधा दर्जन हुए घायल

Tue, 26 Nov 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के चार हिस्सा में युवकों के विवाद में दो पक्षों में पथराव हुआ व लाठी डंडे चले। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में देर शाम ग्राम सीकरी चार हिस्सा में युवकों के विवाद में दो पक्षों में पथराव हुआ व लाठी डंडे चले। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष वाल्मीकि समाज के युवक ने बताया कि हमारे कुछ बच्चे शौच करने के लिए हिरन मीनार की समीप खेतों पर गए थे। दूसरे पक्ष के युवकों से विवाद व झगड़ा होने के बाद वह घर वापस आ गए। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से अचानक मारपीट व हमला कर दिया गया।

 देखते-देखते झगड़ा बढ़ गया और इसकी जद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े में राजकुमार, ललित, कारण, मोना सहित कई के सिर व शरीर में गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया, पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। दूसरे पक्ष से अभी कोई थाने पर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें