फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः क्षत्रियों का ऐलान, भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख का ईनाम

Sat, 27 Jan 2018 06:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
पद्मावत फिल्म का किया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध में डायरेक्टर संजय लीला भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख रुपये का ईनाम देने की घोषणा की गई है। 
विज्ञापन


ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख का ईनाम देने बात कही। उन्होंने कहा कि 51 लाख की यह रकम चांदी की थाली में सजाकर दी जाएगी। 

वहीं, ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा व करणी सेना ने बैठक बुलाकर पहले सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपये देने का एलान किया, बाद में पीछे हट गए। 

पद्मावत’ फिल्म का विरोध थम नहीं रहा है। विरोध जताने वाले नए-नए तरीके अपना रहे हैं। विरोध जताने वालों ने अब संजय भंसाली के सिर पर ईनाम घोषित कर दिया है। पहले कासगंज में हुआ अब गुरुवार को मथुरा में ऐसा ऐलान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णा नगर में अखिल भारतीय ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा की बैठक में कहा गया कि संजय भंसाली ने इतिहास से छेड़छाड़ की है। ऐसा व्यक्ति समाज में रहकर बार-बार इतिहास के साथ छेड़छाड़ कर सकता है। 

लिहाजा उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार ने भंसाली का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख का इनाम देने की घोषणा की। 

बैठक में कहा गया कि फिल्म को किसी भी स्थिति में चलने नहीं देंगे। पूरे प्रदेश में फिल्म का जबरदस्त विरोध किया जाएगा। भंसाली के सिर काटने वाले को 51 लाख रपये का दिया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें