सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गुरुवार को देशभर में रिलीज हुई फिल्म पद्मावत में मुस्लिम शासक अलाउद्दीन खिलजी के महिमा मंडन की बात पर देश भर के राजपूतों में आक्रोश है। इसे लेकर जगह-जगह हिंसक प्रदर्शन भी हो रहे हैं। राजपूत इसे देश के लिए अपने त्याग का अपमान कह रहे हैं।
ऐसे में भारत में ही कुछ ऐसी मिसाल भी हैं जो अलाउद्दीन खिलजी और राजपूतों के मधुर रिश्तों को बयां करती हैं। यूपी के एटा जिले में एक कस्बा है जिसे खिलजी के आदेश पर राजपूतों ने आबाद किया था।
मारहरा नगर पालिका के चेयरमैन परवेज जुबैरी ने बताया कि यह कस्बा कभी स्वरूपगंज नाम का गांव हुआ करता था। एटा के इतिहास को लेकर लिखी गई किताबों ने इस बात का जिक्र मिलता है कि स्वरूपगंज गांव को अलाउद्दीन ख़िलजी की सेना ने उजाड़ा था।