फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित: भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत 7 पर मुकदमा

Sat, 27 Sep 2025 07:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष समेत सात आरोपियों पर महिला ने सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि नामजदों ने घर में घुसकर मुकदमे में अपने पक्ष में फैसला लिखकर देने का दबाव बनाया। विरोध करने पर पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन



भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय को पुलिस, बलवा और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। अब दोनों पर सोरों कोतवाली में एक और मुकदमा दर्ज हुआ है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि बीती 8 सितंबर दोपहर 2 बजे उसके घर में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष निवासी गढ़ी हरनाठेर थाना ढोलना और गांव के ही अमित, रघुराज, ओमकार, रामेश्वर व आर्येंद्र प्रधान घुस आए। उस पर 6 अगस्त को थाने में दिए गए शिकायती पत्र और 28 अगस्त को दीवानी कोर्ट में दाखिल किए गए मुकदमे में अपने पक्ष में फैसला लिखकर देने का दबाव बनाने लगे। महिला के इंकार से गुस्साए आरोपियों ने उसकी पिटाई की, उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला का कहना है कि घटना से वो इतना डर गई थी कि शिकायत करने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी। जब उसे पता चला कि पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है, तब उसने सोरों कोतवाली पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि महिला की तहरीर पर 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी एक अन्य केस में पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें