फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाराणसी की बालिकाएं बनी कबड्डी विजेता

विज्ञापन
फोटो13सोरोंजी के स्पोर्स्ट्स स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैंच में प्रतिभाग करते 
विज्ञापन
कासगंज। राज्य स्तरीय तीन दिवसीय समन्वय सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में वाराणसी की बालिकाएं विजेता बनी। जबकि आगरा छात्रावास की टीम उपविजेता रही। डीएम ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के संबंध में जागरूक किया। साथ ही विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रणय सिंह, विशिष्ट अतिथि कबड्डी संघ प्रदेश महासचिव राजेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया। लीग मैच के बाद प्री-क्वार्टर मैच खेले गए। इसके बाद क्वार्टर फाइनल मैच हुए। वाराणसी, आगरा मंडल, आगरा छात्रावास, मेरठ की टीमों ने अपने मैच जीत कर सेमी फाइनल में जगह बना ली। सेमी फाइनल मैच में वाराणसी की टीम ने आगरा मंडल को तथा आगरा छात्रावास की टीम ने मेरठ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने 43-18 से आगरा छात्रावास की टीम को हराकर विजेता का खिताब जीता। निर्णायक में सुरेश कुमार सिंह, मो. अकरम, सत्येंद्र कुमार, राम पाल, अंजनी वर्मा, विनोद कुमार यादव, देवेंद्र यादव, पीके पांडेय, प्रांजली पटेल, अनूप सिंह, क्षमा शर्मा, अनिल कुमार, हूब लाल, राजश्री, अर्चना पाल, शराफत अली, पुष्पा यादव, प्रेम सिंह यादव, जितेंद्र कुमार नागर शामिल रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार, क्रीड़ा अधिकारी बदायूं अमित रिछारिया, नायब तहसीलदार सुमित कुमार, आगरा सहायक प्रशिक्षिका विजय लक्ष्मी, यादराम, अजय पाल सिंह, मुनेश कुमार, मुन्नालाल आदि मौजूद रहे। संचालन जिला क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें