फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड फौजी की 42 दिन बाद मौत

Tue, 17 Dec 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। थाना क्षेत्र के अमांपुर मार्ग पर 4 नवंबर की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल रिटायर्ड फौजी की 42 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका गुरुग्राम स्थित एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मेमड़ा निवासी गांव विजय कुमार पांडेय (47) पुत्र यशपाल पांडेय बीते 4 नवंबर को बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में विजय कुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल हुए। उनका गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। यहां 16 दिसंबर को उन्होंने दम तोड़ दिया।
17 दिसंबर को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक की पत्नी वंदना मिश्रा ने बताया कि विजय पांडेय इस वर्ष 2 जनवरी को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर आए थे। उनकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें