फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मरम्मत कार्य से रूट हुआ डायर्वट, परेशान हुए लोग

Tue, 17 Dec 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली रेल मार्ग पर मंगलवार को इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से मानपुर नगरिया-सोरोंजी-कासगंज सिटी के मध्य बैलास्ट क्लीनिंग मशीन से रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते सोरोंजी में सहावर गेट क्रासिंग पर यातायात 11 घंटे तक बाधित रखा गया। इस दौरान रूट डायवर्ट किए गए। वाहन चालक रास्ता बदलकर कछला गेट से होकर गुजरे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान काफी जाम लगा था।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। बीसीएम (बैलास्ट क्लीनिंग मशीन) से मंगलवार को रेलवे लाइनों की मरम्मत कार्य किया गया। सोरोंजी में सहावर गेट क्राॅसिंग पर सुबह 9 बजे से पूर्व निर्धारित ब्लॉक को लेकर कार्य शुरू किया। मरम्मत कार्य सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक यह कार्य किया गया। सड़क यातायात बंद होने पर गंजडुंडवारा, पटियाली, सहावर, बधारी कलां की ओर से आने जाने वाली लोग मार्ग बदलकर कछला गेट क्राॅसिंग से होकर गुजरे। इस मार्ग से गुजरने वाले राजेश कुमार, राम वकील, अशरफ, रमेश ने बताया कि सड़क मार्ग बंद होने पर उन्हें मार्ग बदलकर गुजरना पड़ा। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस माह में तीसरी बार रेलवे ने कराया मरम्मत कार्य
रेलवे द्वारा इस माह में अलग-अलग तीन क्रॉसिंग पर काम कराया गया है। छह दिसंबर को डोरई रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य कराया गया था। वहीं पांच-छह दिन पूर्व ही ही कछला गेट पर भी मरम्मत कार्य कराया गया था। इसके चलते यहां भी यातायात बाधित रहा और रूट डायवर्जन करके वाहन निकाले गए थे।
विज्ञापन


- मानपुर नगरिया से कासगंज सिटी से तक रेलवे लाइन की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते सहावर गेट क्राॅसिंग पर यातायात मार्ग बंद रहा। कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को सुचारू कर वाहनों को निकाला गया। - डीके कैन, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें