फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Sat, 15 Mar 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सड़क हादसे में सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी की मौत के बाद विलाप करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बेवर। शनिवार दोपहर पुत्री के लिए दवा लेकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बड़ाहार निवासी बाबूराम (65) सेवानिवृत्त रोडवेज कर्मी थे। शनिवार को वह कस्बा निवासी पुत्री की दवा लेने के लिए गए थे। दोपहर के समय वापस लौट रहे थे। तभी गांव के सामने पीछे से आ रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर चालक मौके पर बाइक को छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बाबूराम को सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को कब्जे में लिया है, वहीं चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने सेवानिवृत्त रोडवेजकर्मी के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें