फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड कोच अटेंडेंट की कालका एक्सप्रेस में मौत, कोहराम

Tue, 04 Sep 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शिकोहाबाद में कालका एक्सप्रेस के एसी कोच में रिटायर्ड कोच अटेंडेंट की मौत हो गई। परिजनों ने शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर शव उतारा। सेवानिवृत कर्मचारी की मौत की सूचना पर रेलवे कर्मी एकत्र हो गए। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

    
मैनपुरी जिले के थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव फूलापुर निवासी तेज सिंह (65) पुत्र रामचंद्र रेलवे में कोच अटेंडेंट के पद पर तैनात थे। वे कैंसर के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए थे। उन्हें, बड़ा बेटे संतोष कुमार कालका मेल से लेकर घर आ रहा था। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ी और ट्रेन में ही अंतिम सांस ली। पिता की मौत की सूचना संतोष ने परिवारीजनों को फोन पर दी। परिवारीजन रेलवे स्टेशन पहुंच गए। 

जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर रुकी परिजनों ने शव उतारकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मीमो मिलने के बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र संतोष ने आरोप लगाया कि डीआरएम की वजह से उसके पिता की इलाज के अभाव में मौत हुई है। डीआरएम उनके पिता की पेंशन और रिटारमेंट का पैसा समय पर देते तो इलाज के अभाव में पिता की मौत नहीं होती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें